शाहजहांपुर: एसपी अशोक मीणा ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान एसपी अशोक मीणा ने परेड की सलामी ली और 112 डायल वाहनों को चेक किया गया। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन के आवासीय परिसर,वर्दी स्टोर,बैरक, मैश,यातायात कार्यालय सहित विभिन्न शाखों का निरीक्षण किया।