शाहजहांपुर: कटरा के हुलासनगरा के पास श्रद्धालुओं से भरी अनियंत्रित बस पलटी, एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने दी जानकारी
थाना कटरा क्षेत्र के हुलासनगरा के पास पुल से नीचे आते समय अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलट गई। हादसे में बस में बैठे पांच श्रद्धालु मामूली रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। श्रद्धालु बदायूं से अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे।