देवघर: मधुपुर एचडीएफसी बैंक डकैती कांड का खुलासा, 11 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अन्नू सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ा
देवघर जिले के मधुपुर शहर के राजबाड़ी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में बीते 22 सितंबर को हुई बड़ी डकैती का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक नकाब, एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, दो एटीएम कार्ड, नकद 5.50 लाख रुपये, स्कोडा कार, 10 मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गई है।