देवघर: मधुपुर एचडीएफसी बैंक डकैती कांड का एसपी देवघर ने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर किया खुलासा, 11 अपराधी गिरफ्तार
मधुपुर थाना क्षेत्र के राजबाड़ी रोड में एचडीएफसी बैंक में हुई डकैती कांड का देवघर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। देवघर के पुलिस अधीक्षक सौरव कुमार ने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का पर्दाफाश किया।इस मामले के उद्भेदन के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया था,जिन्होंने झारखंड सहित अन्य राज्यों में भी लगातार छापेमारी 11 अपराधी को गिरफ्तार किया है।