देवघर: देवघर के शिवगंगा घाट पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, गूंजे छठ के गीत
देवघर में लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन सोमवार को देवघर के ऐतिहासिक शिवगंगा घाट पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शाम लगभग पाँच बजे हजारों व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाट पर प्रशासन और नगर निगम की ओर से सफाई, लाइटिंग और सुरक्षा की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी।