जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम, 2026 एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कचरा पृथक्करण, डोर-टू-डोर संग्रहण, वैज्ञानिक निपटान, जीरो डंपिंग लक्ष्य तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी, नगर आयुक्त नगर निगम श्री सोमेश बहादुर माथुर, निदेशक डीआरडीए श्री विवेक कुमार, जिला समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान श्री विश्वजीत कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
@iprdbihar
@swachhbegusarai
#begusarai
7 views | Begusarai, Bihar | Jun 4, 2026