नंदप्रयाग: नंदानगर में पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण, लंपी स्किन रोग रोकथाम के लिए विभाग सक्रिय
नंदानगर के लांखी व नारंगी क्षेत्र के ब्रॉयलर पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण किया गया। चूजों की देखरेख संतोषजनक पाई गई। लंपी स्किन रोग से बचाव के लिए विभागीय शिविर और रक्त जांच अभियान भी चलाए जा रहे हैं।