25 हजार के इनामी गैंगस्टर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; तमंचा और बाइक बरामद
उरई (जालौन)
कुईया रोड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर प्रदीप उर्फ गुड्डू के बीच मुठभेड़ हो गई।
पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर गैंगस्टर, लूट और चोरी समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है।
#JalaunBreaking #OraiNews #JalaunPolice #PoliceEncounter #इनामीबदमाश #गैंगस्टर #तमंचाबरामद #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #UttarPradesh
Kalpi, Jalaun | Oct 18, 2026