पटियाली: गंजडुंडवारा के काली मंदिर में यज्ञ, श्रद्धालुओं ने लोक कल्याण के लिए दी आहुति
पटियाली।नवरात्रि महोत्सव के तहत गंजडुंडवारा बाग पंचायती काली मंदिर में रविवार को यज्ञ हुआ। आचार्य विजय द्विज ने मंत्रोच्चारण के साथ लोक कल्याण की कामना करते हुए श्रद्धालुओं से आहुतियां दिलाईं। मुख्य यजमान मुकेश राठौर व सतीश वर्मा रहे। इस दौरान मंदिर व्यवस्थापक विकास गुप्ता, धर्मेंद्र सोलंकी, संजीव गुप्ता, सुशील शर्मा, मनीष पाटकर, राहुल शाक्य मौजूद रहे।