पुलिस पर मारपीट के आरोप, एसपी ने बताया- कार्रवाई का कारण
छतरपुर। नौगांव निवासी प्रमोद कुमार तिवारी ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट, प्रताड़ना और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। प्रमोद का आरोप है कि नौगांव थाने में दर्ज 227 ग्राम सोने की चोरी के मामले में पूरा माल बरामद होने के बावजूद उन्हें आधा माल देने का प्रयास किया गया। इसी शिकायत को लेकर वे आईजी से मिलने पहुंचे थे।
प्रमोद के अनुसार, आईजी से मिलने के दौरान पुलिसकर्मियों ने अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट की और जबरन वाहन में बैठाया। पत्नी से भी अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया गया है।
वहीं पुलिस ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि आईजी निरीक्षण के दौरान प्रमोद ने उपद्रव किया, गाली-गलौज की और आरक्षक के हाथ में काट लिया। एसपी रजत सकलेचा के अनुसार, प्रमोद ने खुद को नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी किया और दो पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। मामले में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर प्रकर�