गोरखपुर: पृथ्वी दिवस के अवसर पर एसएफडी के अंतर्गत गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण
आज दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विकासार्थ विद्यार्थी स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट के अंतर्गत 22 अप्रैल पृथ्वी दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया तथा गर्मी को देखते हुए पक्षियों को पानी पीने के लिए सरोवर अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर प्रोफेसर पूनम टंडन रही।