गोरखपुर: शास्त्री चौक के पास परिवहन निगम की बस सड़क के बीच हुई खराब, जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिसकर्मियों ने लगाया धक्का
आज दोपहर में गोरखपुर के शास्त्री चौक के पास रोडवेज की एक बस खराब हो गई देखते ही देखते भीषण जाम लगने लगा। ड्राइवर ने बस को स्टार्ट करने का नाकाम कोशिश किया। जाम से निजात दिलाने के लिए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों ने बस को धक्का देकर किनारे लगाया। धक्का देने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।