गोरखपुर: पादरी बाजार निवासी कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद पर देर रात संत कबीरनगर के मोहम्मदपुर कठार में हुआ हमला
संतकबीरनगर मेंL शादी समारोह में देर रात शामिल होने गए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद व उनके समर्थक पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इसमें मामूली चोटें आईं हैं। वहीं घटना से नाराज सांसद इंजी. प्रवीण निषाद व पार्टी के तीनों विधायक समेत समर्थक जिला अस्पताल पहुंचे और हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर धरने पर बैठ गए।