गोरखपुर: सरकारी काम का जायजा लेने के लिए साइकिल से निकले आईएएस ऑफिसर नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल
नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल द्वारा नगर निगम द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था, आगामी मानसून में जल निकासी सुनिश्चित कराने हेतु महानगर में कराए जा रहे नाला सफाई कार्य एवम निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का साइकिल से औचक निरीक्षण किया जा रहा है तथा महानगरवासियों से नगर निगम द्वारा कराए जा रहे कार्यों के संबंध में फीडबैक भी लिया जा रहा है।