हरिहरगंज: हरिहरगंजपूर्वी नोडल पैक्स में 50%अनुदान पर गेहूं,चना,सरसों,मसूर का बीज वितरण शुरू,चार प्रखंडों के किसानों को मिलेगा लाभ
हरिहरगंज प्रखंड के किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार की कृषि प्रोत्साहन योजना के तहत किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं, चना, सरसों और मसूर के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मंगलवार के दोपहर 2:00 बजे प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित हरिहरगंज पूर्वी नोडल पैक्स में जनप्रतिनिधियों और कृषि विभाग के पदाधिकारियों की मौजूदगी में बीज वितरण का शुभारंभ किया गया।