मलिहाबाद: काकोरी थाना अंतर्गत ग्राम गौरी सकरा में गेहूं के खेत में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
काकोरी थाना अंतर्गत ग्राम गौरी सकरा में गेहूं के खेत में आग लगने का मामला सामने आया। मामले को लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई और टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग किन कारणों से लगी इस बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। आग लगने के बाद आसपास के खेत मालिकों में भी दहशत का माहौल देखा गया।