मलिहाबाद: साइबर क्राइम सेल ने शिकायतकर्ता की 98775 रुपए कराए वापस
साइबर क्राईम सेल के द्वारा शिकायतकर्ता की 98775 रुपए वापस करवाए गए हैं। नेटफ्लिक्स के फ्री सब्सक्रिप्शन के नाम पर लिंक भेज कर यह ठगी की गई थी। पीड़ित ने इस मामले में साइबर क्राइम से शिकायत की थी। ईमेल के माध्यम से मिली शिकायत के बाद मामले का संज्ञान लिया गया और ठगी गई धनराशि को वापस करवाया गया।