मलिहाबाद: दुबग्गा पुलिस में सैथा मोड़ से नाबालिक को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
सैथा मोङ से दुबग्गा पुलिस के द्वारा नाबालिक को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के द्वारा जानकारी दी गई कि अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज था और उसकी छानबीन पुलिस के द्वारा की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के बाद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।