मलिहाबाद: माल ब्लाक के बहिर में विधायक जय देवी कौशल में स्थानीय समस्याओं को लेकर लोगों से की चर्चा, करवाया निस्तारण
मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल माल ब्लाक के बहिर में पहुंची। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से तमाम समस्याओं को लेकर जानकारी हासिल की और उसके निस्तारण को लेकर भी प्रयास किया। कई समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत की गई और उनका निस्तारण भी करवाया गया। इस दौरान चुनाव को लेकर भी वहां पर चर्चा हुई।