मलिहाबाद: जुग्गौर चिनहट निवासी युवक ने रिकवरी एजेंटों पर लगाया बाइक छीनने का आरोप, पुलिस से की शिकायत
जुग्गौर चिनहट निवासी युवक ने रिकवरी एजेंटों पर बाइक छीनने का आरोप लगाया है। इसको लेकर 112 पर शिकायत भी की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को स्थानीय थाने पर लिखा शिकायत करने के लिए कहा है। मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है और मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंची हुई है। पीङित ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।