सिकंदरा: सिकंदरा-भोगनीपुर मुगल मार्ग जर्जर, गहरे गड्ढों से राहगीर और स्कूली छात्र-छात्राएं परेशान
सिकंदरा-भोगनीपुर मुगल मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक और स्कूली छात्राएं गड्ढों के कारण गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सोमवार शाम करीब तीन बजे मार्ग से गुजर रहे कई वाहन चालकों ने बताया कि सड़क की हालत खराब होने से आवागमन में क