Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
Sambalpur
image
image
image

बरेली में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए प्रशिक्षण आयोजित ––– ––– स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री Narendra Shivaji Patel के मुख्य आतिथ्य में खाद्य सुरक्षा प्रशासन रायसेन एवं नेस्ले इंडिया लिमिटेड की ओर से सर्व सेफ परियोजना के अंतर्गत स्ट्रीट फूड वेण्डर (पथ खाद्य विक्रेता) के लिए बरेली में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पथ खाद्य व्यवसायियों को भोजन निर्माण / खाद्य पदार्थों के विक्रय के संबंध में अपनाई जाने वाली स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य प्रबंधन और खाद्य सुरक्षा के सिद्धांतों के बारे में बताया गया। इस दौरान खाद्य पथ विक्रेताओं द्वारा खाद्य पदार्थों को हाथ धोने के तरीके, खाद्य पदार्थों में सर्व किये जाने के संबंध में इंक प्रिंटेड पेपर (न्यूज पेपर आदि) का उपयोग नहीं किये जाने, हाथ ठेलों पर साफ सफाई बरते जाने, अच्छा व्यवहार किये जाने का आग्रह किया गया । स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल द्वारा सभी पथ खाद्य विक्रेताओं से प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा सभी पथ व्यवसायियों का प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत सभी प्रशिक्षणार्थियों को पंजीकृत कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये। साथ ही प्रशिणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में सिखाये गये खाद्य सुरक्षा प्रबंधन, स्वच्छता, गुणवत्ता पूर्ण तथा अच्छा व्यवहार से अजीविका में वृद्धि होगी तथा ग्राहकों का विश्वास बढ़ेगा। इस प्रशिक्षण का लाभ बरेली शहर के 130 स्ट्रीट फुड व्यवसायी द्वारा लिया गया। इस वर्ष खाद्य सुरक्षा प्रशासन के सहयोग से नेस्ले इंडिया द्वारा प्रदेश के विभिन्न शहरों में 2000 पथ खाद्य व्यसायियों को प्रशिक्षित किये जाने का लक्ष्य रखा है। अंत में सभी प्रशिक्षिणार्थियों को FSSAI FOSTEC संबंधी प्रमाण पत्र वितरित किये गये। नेस्ले इंडिया में कॉर्पोरेट अफ़ेयर्स, सस्टेनेबिलिटी और CSR के हेड, कुंवर हिम्मत सिंह ने कहा, "नेस्ले इंडिया में, हम पूरे देश में फ़ूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। 'सर्व सेफ़ फूड' प्रोजेक्ट के ज़रिए, हम स्ट्रीट फ़ूड वेंडर्स को साफ़-सफ़ाई और फ़ूड सेफ़्टी की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देकर सशक्त बनाते हैं, जिससे उनके स्किल्स और जागरूकता दोनों मज़बूत होते हैं। जैसे-जैसे हम इस पहल को आगे बढ़ा रहे हैं, हमें भरोसा है कि इससे लंबे समय तक चलने वाला व्यवहार परिवर्तन आएगा और साथ ही उनके बिज़नेस की ग्रोथ और सस्टेनेबिलिटी में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान श्री योगेश कुमार पटेल, अनुविभागीय अधिकारी श्री अंकित कुमार जैन, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री कुंवर सिंह मुकाती, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धर्मेन्द्र नुनईयां, नेस्ले इंडिया की ओर से श्री जयभद्र मिश्रा तथा सुश्री लवाण्या वशिष्ठ उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal

11 views | Raisen, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026

MORE NEWS

गैरतगंज जनपद के देवनगर में आयोजित किया गया वीबी-जी राम-जी योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम

–––
–––

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन तथा टिकाऊ ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम-जी का 02 जुलाई 2026 को प्रदेशव्यापी शुभारंभ हुआ। रायसेन जिले में जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम गैरतगंज जनपद की ग्राम पंचायत देवनगर में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा वीबी-जी राम-जी योजना तथा उसके उद्देश्यों के बारे में आमजन को संबोधित किया।
जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार की गारंटी देने के साथ गांवों में स्थायी विकास कार्य कराना है। योजना का क्रियान्वयन 60ः40 के अनुपात में होगा, यानी 60 फीसदी राशि केन्द्र सरकार और 40 फीसदी राशि प्रदेश सरकार द्वारा दी जाएगी। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक पात्र परिवार को एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 125 दिन का अकुशल रोजगार मिलेगा। यह मनरेगा के 100 दिनों से अधिक है। कार्य करने वाले श्रमिकों को साप्ताहिक आधार पर भुगतान होगा। रोजगार के लिए आवेदन मौखिक, लिखित या डिजिटल माध्यम से किया जा सकेगा। आवेदन ग्राम पंचायत, वार्ड सदस्य, कार्यक्रम अधिकारी या अधिकृत पोर्टल पर किया जा सकेगा। आवेदन की रसीद भी अनिवार्य रूप से मिलेगी।
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि जिस ग्रामीण परिवार का पंजीकरण होगा और जिसके वयस्क सदस्य का नाम रोजगार गारंटी कार्ड में दर्ज होगा, वही योजना के तहत कार्य कर सकेंगे। परिवार का कोई भी वयस्क सदस्य आवेदन कर सकता है। योजना के तहत जल संरक्षण, ग्रामीण सड़कें, सिंचाई, आजीविका बढ़ाने वाले कार्य, मूलभूत ग्रामीण अधोसंरचना और जलवायु परिवर्तन से बचाव से जुड़े विकास कार्य कराए जाएंगे। इनका उद्देश्य गांवों की स्थायी संपत्ति तैयार करना है। योजना में जीपीएस, मोबाइल आधारित उपस्थिति, रियल-टाइम डेशबोर्ड आदि का उपयोग किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी लगाकर तथा वीडियो क्लिप के माध्यम से भी ग्रामीणों को वीबी-जी राम-जी योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्व-सहायता समूहों की सदस्याएँ और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

गैरतगंज जनपद के देवनगर में आयोजित किया गया वीबी-जी राम-जी योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम ––– ––– ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन तथा टिकाऊ ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम-जी का 02 जुलाई 2026 को प्रदेशव्यापी शुभारंभ हुआ। रायसेन जिले में जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम गैरतगंज जनपद की ग्राम पंचायत देवनगर में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा वीबी-जी राम-जी योजना तथा उसके उद्देश्यों के बारे में आमजन को संबोधित किया। जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार की गारंटी देने के साथ गांवों में स्थायी विकास कार्य कराना है। योजना का क्रियान्वयन 60ः40 के अनुपात में होगा, यानी 60 फीसदी राशि केन्द्र सरकार और 40 फीसदी राशि प्रदेश सरकार द्वारा दी जाएगी। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक पात्र परिवार को एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 125 दिन का अकुशल रोजगार मिलेगा। यह मनरेगा के 100 दिनों से अधिक है। कार्य करने वाले श्रमिकों को साप्ताहिक आधार पर भुगतान होगा। रोजगार के लिए आवेदन मौखिक, लिखित या डिजिटल माध्यम से किया जा सकेगा। आवेदन ग्राम पंचायत, वार्ड सदस्य, कार्यक्रम अधिकारी या अधिकृत पोर्टल पर किया जा सकेगा। आवेदन की रसीद भी अनिवार्य रूप से मिलेगी। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि जिस ग्रामीण परिवार का पंजीकरण होगा और जिसके वयस्क सदस्य का नाम रोजगार गारंटी कार्ड में दर्ज होगा, वही योजना के तहत कार्य कर सकेंगे। परिवार का कोई भी वयस्क सदस्य आवेदन कर सकता है। योजना के तहत जल संरक्षण, ग्रामीण सड़कें, सिंचाई, आजीविका बढ़ाने वाले कार्य, मूलभूत ग्रामीण अधोसंरचना और जलवायु परिवर्तन से बचाव से जुड़े विकास कार्य कराए जाएंगे। इनका उद्देश्य गांवों की स्थायी संपत्ति तैयार करना है। योजना में जीपीएस, मोबाइल आधारित उपस्थिति, रियल-टाइम डेशबोर्ड आदि का उपयोग किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी लगाकर तथा वीडियो क्लिप के माध्यम से भी ग्रामीणों को वीबी-जी राम-जी योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्व-सहायता समूहों की सदस्याएँ और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जिले के 276 श्रमिक परिवारों को अंतरित की 06 करोड़ रू से अधिक अनुग्रह सहायता राशि

–––
–––

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आज सिवनी में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) 2.0 के तहत 16,754 श्रमिक परिवारों को राशि 365 करोड़ रू की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संबल योजना के तहत रायसेन जिले के 276 प्रकरणों में श्रमिक परिवारों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक से 06 करोड़ 18 लाख रू की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की। रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में श्रम पदाधिकारी श्री जीएस मेहदेल सहित अन्य अधिकारियों तथा श्रमिक परिवारों द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा गया।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh Department of Labour, Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जिले के 276 श्रमिक परिवारों को अंतरित की 06 करोड़ रू से अधिक अनुग्रह सहायता राशि ––– ––– मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आज सिवनी में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) 2.0 के तहत 16,754 श्रमिक परिवारों को राशि 365 करोड़ रू की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संबल योजना के तहत रायसेन जिले के 276 प्रकरणों में श्रमिक परिवारों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक से 06 करोड़ 18 लाख रू की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की। रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में श्रम पदाधिकारी श्री जीएस मेहदेल सहित अन्य अधिकारियों तथा श्रमिक परिवारों द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा गया। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh Department of Labour, Madhya Pradesh

Raisen, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आमजन की समस्याओं का किया निराकरण

–––
–––

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में आए आवेदकों से उनकी समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा करते हुए निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक  शीघ्रता से निराकरण किया जाए। जनसुनवाई में लगभग 105 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आमजन की समस्याओं का किया निराकरण ––– ––– कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में आए आवेदकों से उनकी समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा करते हुए निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक शीघ्रता से निराकरण किया जाए। जनसुनवाई में लगभग 105 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

जल संरक्षण के लिए आमजन में चेतना जागृत होना जरूरी- प्रभारी मंत्री श्री पंवार
रायसेन में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का जिला स्तरीय समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
कार्यक्रम में जल संरक्षण और नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प भी दिलाया गया

––––
––––

रायसेन स्थित स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का जिला स्तरीय समापन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री एवं मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री Narayan Singh Panwar, सांची विधायक Dr Prabhuram Choudhary , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह है लेकिन जल संरक्षण और संवर्धन का हमारा प्रयास जारी रहना चाहिए। हमें बारिश की एक-एक बूंद को सहेजना होगा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन में चेतना जागृत करनी है। आमजन को समझना होगा कि पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए, जल संरचनाओं और जल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना जरूरी है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभियान के दौरान जिले में जल संरक्षण और संवर्धन हेतु अनेकों कार्य किए गए हैं। जल संरक्षण के कार्य को हमें अपने जीवन में शामिल करने की आवश्यकता है। समाज का जागरण हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने कहा कि हवा, मिट्टी, पानी प्रकृति द्वारा हमें दिया गया अनमोल उपहार है। यह सब हमें निःशुल्क मिला है इसलिए इसकी महत्ता को लेकर मानव सजग नहीं है, जिसके गंभीर परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने अलनीनो के खतरे का उल्लेख करते हुए कहा कि आमजन को पर्यावरण का महत्व समझना होगा और इसका संतुलन बनाए रखने, हरियाली बनाए रखने के लिए गंभीरता से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रसायनिक उर्वरकों के उपयोग से खेतों को नुकसान पहुंच रहा है, मिट्टी की गुणवत्ता कम हो रही है। भू-जल स्त्रोत निरंतर नीचे जा रहे है, वॉटर लेवल में कमी आ रही है। प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने नागरिकों से आव्हान करते हुए कहा कि जल संरक्षण के लिए, पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक हों और पूरी मेहनत से प्रयास करें। इसकी शुरूआत अपने घर और आसपड़ोस से करें। घरों में रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाएं, आसपास की जल सरंचनाओं को साफ और स्वच्छ रखें। कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश का वाचन भी किया। प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं, नागरिकों को जल संरक्षण और नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया।
कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ 19 मार्च 2026 को सलामतपुर सुनारी से किया गया और आज इस अभियान का समापन हो रहा है। अभियान के दौरान बारिश के जल को रोकने के लिए पुरानी जल संरचनाओं की साफ-सफाई और गहरीकरण के साथ ही नवीन जल संरचनाओं, अमृत तालाबों, कुओं, सोखपिट आदि का निर्माण किया गया है। हमारी आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए आज जल संरक्षण के प्रयास करने होंगे। जल संरक्षण के लिए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक साथीगण संकल्प लें कि अपने स्तर पर जल संरक्षण करने और जल का अपव्यय रोकने हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा श्री राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए गए कार्यो, विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 तथा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में किए जा रहे कार्यो के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी सहित अन्य अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री मनोज कुशवाह, छात्र-छात्राएं, युवा तथा आमजन उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal

जल संरक्षण के लिए आमजन में चेतना जागृत होना जरूरी- प्रभारी मंत्री श्री पंवार रायसेन में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का जिला स्तरीय समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न कार्यक्रम में जल संरक्षण और नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प भी दिलाया गया –––– –––– रायसेन स्थित स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का जिला स्तरीय समापन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री एवं मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री Narayan Singh Panwar, सांची विधायक Dr Prabhuram Choudhary , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह है लेकिन जल संरक्षण और संवर्धन का हमारा प्रयास जारी रहना चाहिए। हमें बारिश की एक-एक बूंद को सहेजना होगा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन में चेतना जागृत करनी है। आमजन को समझना होगा कि पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए, जल संरचनाओं और जल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना जरूरी है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभियान के दौरान जिले में जल संरक्षण और संवर्धन हेतु अनेकों कार्य किए गए हैं। जल संरक्षण के कार्य को हमें अपने जीवन में शामिल करने की आवश्यकता है। समाज का जागरण हमारा लक्ष्य होना चाहिए। प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने कहा कि हवा, मिट्टी, पानी प्रकृति द्वारा हमें दिया गया अनमोल उपहार है। यह सब हमें निःशुल्क मिला है इसलिए इसकी महत्ता को लेकर मानव सजग नहीं है, जिसके गंभीर परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने अलनीनो के खतरे का उल्लेख करते हुए कहा कि आमजन को पर्यावरण का महत्व समझना होगा और इसका संतुलन बनाए रखने, हरियाली बनाए रखने के लिए गंभीरता से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रसायनिक उर्वरकों के उपयोग से खेतों को नुकसान पहुंच रहा है, मिट्टी की गुणवत्ता कम हो रही है। भू-जल स्त्रोत निरंतर नीचे जा रहे है, वॉटर लेवल में कमी आ रही है। प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने नागरिकों से आव्हान करते हुए कहा कि जल संरक्षण के लिए, पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक हों और पूरी मेहनत से प्रयास करें। इसकी शुरूआत अपने घर और आसपड़ोस से करें। घरों में रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाएं, आसपास की जल सरंचनाओं को साफ और स्वच्छ रखें। कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश का वाचन भी किया। प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं, नागरिकों को जल संरक्षण और नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ 19 मार्च 2026 को सलामतपुर सुनारी से किया गया और आज इस अभियान का समापन हो रहा है। अभियान के दौरान बारिश के जल को रोकने के लिए पुरानी जल संरचनाओं की साफ-सफाई और गहरीकरण के साथ ही नवीन जल संरचनाओं, अमृत तालाबों, कुओं, सोखपिट आदि का निर्माण किया गया है। हमारी आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए आज जल संरक्षण के प्रयास करने होंगे। जल संरक्षण के लिए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक साथीगण संकल्प लें कि अपने स्तर पर जल संरक्षण करने और जल का अपव्यय रोकने हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा श्री राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए गए कार्यो, विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 तथा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में किए जा रहे कार्यो के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी सहित अन्य अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री मनोज कुशवाह, छात्र-छात्राएं, युवा तथा आमजन उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026