गुरूर: ग्राम हितेकसा में अव्यवस्थाओं के बीच जन समस्या निवारण शिविर संपन्न, कागज से नाश्ता करते दिखे लोग, VIP कल्चर पर चर्चा
Gurur, Balod | May 14, 2026 गर्मी से बचाव हेतु पर्याप्त मात्रा में कूलर आदि के इंतजाम नही किए गए थे। तेज गर्मी एवं धूप के कारण समय से पहले ही ग्रामीण घर चले गए। अंतिम समय तक मंच के सामने कुर्सियां खाली नजर आई। पोहा नाश्ता प्लेट मे चम्मच ही नहीं था। पेयजल के लिए भी ग्रामीणों को इधर-उधर भटकते हुए देखा गया।