कोल: सासनी गेट की डेयरियों में नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर दिए कार्रवाई के निर्देश, 30 डेयरियों पर ₹50 हजार का जुर्माना लगेगा
Koil, Aligarh | Oct 6, 2025 शहर में डेयरी संचालक को खिलाफ नगर निगम ने अब बड़ी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। सोमवार की दोपहर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सासनी गेट क्षेत्र की विभिन्न डेयरीयों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने 30 डेयरियों पर ₹50000 प्रति डेयरी के हिसाब से जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।