कोल: PWD के सामने स्कूटी सवार ने खड़े व्यक्ति को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Oct 6, 2025 पीडब्ल्यूडी के सामने स्कूटी सवार ने खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी। घटना में घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 45 वर्षीय निजाम मलिक ठेकेदारी किया करते थे। शनिवार को वह पीडब्ल्यूडी के सामने चाय पीकर सड़क किनारे खड़े हो गए थे। इसी बीच तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने उनका जोरदार टक्कर मार दी।