बेगूसराय: नगर थाना पुलिस ने नामजद 1 अभियुक्त को लोहे के स्प्रिंग के साथ किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
नगर थाना की पुलिस ने नामजद 01 अभियुक्त को लोहे के स्प्रिंग के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने सोमवार की शाम 05:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि एक नामजद अभियुक्त राहुल मालिक कई महीनों से फरार चल रहा था. इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.