बेगूसराय: ITI कैंपस में 23 अगस्त को जॉब कैंप का होगा आयोजन
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आइटीआइ कैंपस में 23 अगस्त को जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां मशीन ऑपरेटर के कुल 100 पदों पर बहाली होगी. इस बात की जानकारी मंगलवार की दोपहर 02:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी. उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक इक्छुक अभ्यर्थी कैम्प में भाग ले सकते हैं.