बेगूसराय: 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेगूसराय आएंगे, प्रशासन तैयारी में जुटा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बेगूसराय आएंगे. इस दौरान गंगा नदी पर निर्मित अत्याधुनिक सिक्स लेन पुल का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री की संभावित यात्रा को लेकर मुख्य सचिव बिहार अमृत लाल मीणा द्वारा सिक्स लेन पुल का स्थल निरीक्षण किया गया. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा रविवार की शाम 05:00 बजे मिली.