कोरबा: इंदिरा स्टेडियम के पटाखा बाजार में सुरक्षा की खुली पोल, दुकानों के पीछे बच्चे जला रहे पटाखे और फुलझड़ियां
Korba, Korba | Nov 8, 2026 कोरबा के इंदिरा स्टेडियम में सजा पटाखा बाजार अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में है। यहां 100 से अधिक पटाखा दुकानें लगी हैं और बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन बाजार के पीछे लगे तंबुओं के आसपास बच्चे खुलेआम पटाखे फोड़ते और फुलझड़ियां जलाते नजर आ रहे हैं.