जमुई: खपड़ैल मकान विवाद में भाजपा नेता पर जानलेवा हमले का आरोप, एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Jamui, Jamui | May 8, 2026 सिमुलतला थाना क्षेत्र में खपड़ैल मकान की मरम्मत को लेकर पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। भाजपा सिमुलतला मंडल उपाध्यक्ष उत्तम सिंह ने अपने रिश्तेदारों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार 3 बजे एसपी विश्वजीत दयाल को आवेदन सौंप न्याय की मांग की है।