आमेर: गहलोत ने BJP सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट हाईटेक सिटी की हकीकत दिखाई
Amber, Jaipur | Nov 28, 2026 पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर बजट फाइल्स का तीसरा एपिसोड जारी कर हाईटेक सिटी प्रोजेक्ट में अब तक कोई काम नहीं होने का आरोप लगाया। गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद जिस ड्रीम प्रोजेक्ट की बात करते हैं, उसकी असलियत यह है कि तीन साल बाद भी 1 ईंट तक नहीं लगी। ये प्रोजेक्ट जयपुर की 40 लाख से अधिक आबादी के लिए वोटरों के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया गया था।