धौलपुर: 10 हजार के इनामी आरोपी अनिल मीना को गिरफ्तार किया गया, 18 माह से था फरार, गांव हांसई से दबोचा गया
धौलपुर एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव एवं पुलिस टीम ने 10 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी अनिल मीना को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 18 माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने कांस्टेबल हरिमोहन की सूचना पर गांव हांसई से आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अनिल