कौंच: सागर चौकी के पास पेट्रोल पंप की दीवार से टकराई बेकाबू स्कॉर्पियो, दीवार हुई धराशाई, CCTV में कैद हुई लाइव वारदात
कोंच कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की देर रात 11:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, यहां सागर चौकी के पास स्थित नारायण जी फिलिंग स्टेशन पैट्रोल पम्प की दीवार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी, वही हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, स्कॉर्पियो की टक्कर से दीवार का एक हिस्सा पूरी तरह टूट गया, हादसे के दौरान पास में बनी अंडे की दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई।