मिहोना: लिलवारी गांव में खनिज विभाग ने अवैध रेत को मिट्टी में मिलाकर नष्ट किया
Mihona, Bhind | Aug 27, 2026 खनिज विभाग की टीम ने गुरुवार को लगभग 3 बजे लिलवारी गांव में करीब 70 घनमीटर रेत को मौके पर ही मिट्टी में मिलाकर नष्ट करा दिया। इस रेत को अवैध रूप से जमा किया गया था और बेचने या परिवहन करने की तैयारी की जा रही थी।जिले में अवैध रेत के उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है।