प्रतापपुर: प्रतापपुर में यातायात प्रभारी ने मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न से बचने की दी हिदायत
यातायात प्रभारी ब्रज किशोर पांडेय ने वाहन चालकों से मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का उपयोग नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे उपकरणों से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और सड़क पर दुर्घटना का खतरा भी रहता है। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की गई।