आज़मगढ़: पुरानी सब्जी मण्डी चौराहा से युवती को भगाने वाला अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना कोतवाली के पुरानी सब्जी मण्डी चौराहा से युवती को भगाने वाला अभियुक्त नवीन गुर्जर निवासी डूंगरपुर राजस्थान बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 30 जून 2024 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि 21 जून 2024 को समय लगभग 4 बजे शाम को वादी की पुत्री बिना बताये घर से कही चली गई। रात तक नही आने पर प्रार्थी ने इधर-उधर फोन किया।