सिराथू: चमन्धा में खेतों की ओर गए युवक की ट्रेन से कटकर हुई मौत, युवक दीवाली पर मुंबई से घर आया था
सिराथू तहसील के चमन्धा गाँव में एक युवक दिल्ली हावड़ा रेलवे लाईन पर फ़ास्ट ट्रेन की जद में आ गया।युवक का जिस्म कई हिस्सों में कटकर लाइन किनारे पाया। मृतक की शिनाख्त रामकरन के रूप में हुई है।बताया जाता है कि रामकरन मुंबई में रहता था जो दिवाली करने के लिए आया था।शनिवार को हुए इस हादसे की खबर जब परिवार को मिली तो परिवार में रोना पीटना शुरू हो गया।