सिराथू: सिराथू तहसील इलाके में दो अलग-अलग जगह पर ट्रेन की जद में आकर दो युवकों की हुई मौत, दोनों की नहीं हुई शिनाख्त
सिराथू तहसील के दो अलग-अलग जगह पर दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन पर ट्रेन की जद में आकर दो युवकों की मौत हो गई है।पुलिस ने दोनो शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।शिनाख्त के लिए पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है।गुरुवार देररात अटसराय गांव के पास एक लाश मिला, दूसरी घटना नौढिया गांव के पास शुक्रवार को जहां दूसरी लाश मिली है।दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।