सिराथू: कनवार गांव के सामने रोड पार करते समय ट्रक ने महिला को कुचला, हुई मौत, बेटा पहले ही जा चुका था उस पार
सिराथू तहसील क्षेत्र के कनवार गांव के सामने शुक्रवार के दोपहर एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया है महिला की मौत हो गई पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया।55 वर्षीय श्रीदेवी बेटे के साथ मायके फतेहपुर के हरदासपुर के लिए निकली थी।हाइवे पार कर रही थी बेटा बाइक से पहले ही रोड पार कर चुका था।महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।