सिराथू: सैनी सब्जी मंडी में सब्जी लेने गए युवक की बाइक चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना
सिराथू तहसील क्षेत्र के सैनी सब्जी मंडी में शुक्रवार को एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई है।पीड़ित ने थाना सैनी जाकर एक तहरीर दी और वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज दिया है।फुटेज में चोरी की घटना साफ़ दिख रही है।परास गाँव के सला उद्दीन सब्जियां लेने के लिए सैनी गया था।जब वह वापस घर जाने लगे तब उनकी बाइक चोरी हो गई।वहाँ पर लगे कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई।