*डॉ.इकबाल सक्का ने बनाई सोने और डायमंड से विश्व की पहली 'करिश्मा-ए-तिरंगी राखी'*
#udaipur #viral #post
उदयपुर के जाने-माने शिल्पी और 211 वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने रक्षाबंधन पर्व पर एक अद्भुत करिश्मा कर दिखाया है।
डॉ. सक्का ने सोने और अमेरिकन डायमंड से विश्व की पहली 'करिश्मा-ए-तिरंगी राखी' का निर्माण किया है। इस राखी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह केवल लेंस से देखने पर ही दिखाई देती है। लेंस हटाते ही यह किसी छलावे की तरह अदृश्य हो जाती है और केवल तिरंगा धागा ही दिखाई देता है।
यह अनोखी राखी विश्व के लोगों को आश्चर्यचकित कर देगी। यह हवा से भी हल्की है, फूंक मारने से उड़ जाती है। इसका वजन इतना कम है कि धर्म कांटे पर भी इसका वजन 00.0 मिलीग्राम आता है।
इसका आकार इतना सूक्ष्म है कि खुली आंखों से देखने पर यह सोने के बुरादे के समान प्रतीत होती है, आंखें भी धोखा खा जाती हैं। लेकिन लेंस से देखने पर रेशम के तिरंगे धागे में सजी हुई अमेरिकन डायमंड जड़ी सोने की चमकदार राखी स्पष्ट दिखाई देती है।
इस अद्भुत करिश्मा-ए-तिरंगी राखी को बनाने में डॉ. सक्का को 7 घंटे का
समय लगा।
News by : *डॉ. इकबाल सक्का*
Girwa, Udaipur | Aug 26, 2026