सारठ: चितरा मार्ग पर चरकमारा घोड़वाघाट के पास कार-बाइक की टक्कर, बाइक चालक गंभीर, पुलिस ने वाहन ज़ब्त किए
Sarath, Deoghar | Oct 19, 2026 सारठ चितरा मार्ग पर चरकमारा घोड़वाघाट के तीखे मोड़ पर सोमवार रात 9 बजे कार व बाइक की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक चालक चितरा थाना के नगरा निवासी अजय सिंह को सारठ CHC पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद देवघर रेफर कर दिया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक व कार को जप्त कर छानबीन कर रही है