थानागाजी: प्रतापगढ़: हत्या को दुर्घटना बताने की साजिश में मुख्य आरोपी सहित 2 गिरफ्तार
थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी रामदेव उर्फ कालूराम (28) और सह-आरोपी रंगलाल (24) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ईको वैन से जानबूझकर टक्कर मारकर व्यक्ति की हत्या की और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की साजिश रची थी।