भूपालसागर: चोरवड़ी स्कूल में BIS क्लब की पहल, पोस्टर-निबंध प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को उपभोक्ता जागरूकता का संदेश
हेमंत कुमार खटीक ने मंगलवार शाम 7 बजे बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चोरवड़ी में BIS क्लब के तत्वावधान में पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों को उपभोक्ता अधिकारों और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्राथमिकता देने के लिए जागरूक किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले नेहा, किंजल, दिव्यांशी, सविता, सोनू और प्रभु लाल भील को पुरस्कार दिए गए