कोटा ग्रामीण के मंडाना पुलिस की मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
दो तस्करो को गिरफ्तार कर 45.110 किलो अवैध डोडा चूरा किया बरामद
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो कारें भी जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक कार में डोडा चूरा ले जाया जा रहा था, जबकि दूसरी कार उसके एस्कॉर्ट के तौर पर चल रही थी। यह खेप मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के दूधाखेड़ी क्षेत्र से राजस्थान के सुजानगढ़, जिला चूरू की ओर ले जाई जा रही थी।
Sangod, Kota | Oct 7, 2026