इटाढ़ी: 21 जून को आयोजित नीट पुनर्परीक्षा को लेकर बक्सर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू, कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
Itarhi, Buxar | Jun 19, 2026 बक्सर में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, बक्सर द्वारा जारी निर्देश के अनुसार परीक्षा के दिन सुबह 4 बजे से शाम 7 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन को प्रतिबंधित अथवा आंशिक रूप से प्रतिबंधित किया गया है।