नरहट: चातर होल्ट के पास युवक की हत्या, सड़क किनारे मिला शव, नानी घर जा रहे युवक की हत्या से मची सनसनी
Narhat, Nawada | Aug 22, 2026 नरहट थाना क्षेत्र के चातर होल्ट के समीप शनिवार को 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के करमा केंदुआ गांव निवासी राजेन्द्र यादव के पुत्र नन्दू कुमार के रूप में हुई है। मृतक के मामा विक्कू यादव ने बताया कि नन्दू अपने गांव से ननिहाल हासापुर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान चातर होल्ट के पास उसका शव मिला।