गढ़ी: गढ़ी थाना क्षेत्र के परतापुर में लाखों रुपये के गहने और ₹15 हजार नकद चोरी
Garhi, Banswara | Jun 20, 2026 जिले के गढ़ी थानां क्षेत्र के परतापुर कस्बे में बुनकर मोहल्ला निवासी वनिता पत्नी प्रवीण पंडया के घर पर चोरी की वारदात होने का मामला सामने आया हे।गत शनिवार से महिला अपने दो बच्चों के साथ पीहर गई हुई थी। वापस लौटी तो घर का सामान बिखरा मिला। आज शनिवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार वनिता ने बताया कि चोर छत का वेंटिलेशन तोड़कर अंदर घुसे। चोरी की रिपोर्ट दी गई.