देेेवरिया: बरहज के जयनगर में विवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Deoria, Deoria | Mar 23, 2025 बरहज की जयनगर की रहने वाली प्रतीक्षा चौहान की शादी बिहार राज्य के विजयपुर थाना क्षेत्र के अमवा गांव में बृजेश चौहान के साथ हुई थी। होली पर वह अपने मायके जयनगर आई थी । बीते शनिवार की रात 9:00 बजे किसी बात को लेकर कमरा बंद कर साड़ी की रस्सी बनाकर फांसी पर झूल गई।उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेजा।