देेेवरिया: चकरावाद गांव में युवक को सांप ने काटा, हुई मौत
Deoria, Deoria | Mar 23, 2025 भलुअनी थाना क्षेत्र के चकारवाद के रहने वाले दिलीप 26 साल पुत्र दिवाकर तिवारी जो बीते शनिवार की देर रात अपने घर में कोई सामान खोज रहे थे, इसी दौरान एक सांप ने उनको काट लिया। परिजन उनको लेकर देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेज दिया ।